Wednesday, May 13, 2026

“ छत्‍तीसगढ़ में आज भारी वर्षा के आसार….बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दाब का क्षेत्र…”

छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले 48 घंटों के भीतर एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके प्रभाव से ही गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। बस्तर क्षेत्र में तो भारी वर्षा होने के आसार बने हुए है। वर्षा होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट आएगी।

बस्तर क्षेत्र में ही भारी वर्षा की संभावना

मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुए। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों के भीतर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा भी होने के आसार बने हुए है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Next Post

Stay Connected test