
सुबोध तिवारी
भिलाई 18 अक्टूबर 2026, डबरा पारा नहर में नहाने के दौरान डूबे 21 वर्षीय युवक का शव एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया। घटना 19 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे भिलाई-03 थाना क्षेत्र की है।
नहाते समय गहरे पानी और तेज बहाव में डूबा युवक
जानकारी के अनुसार, डबरा पारा नहर में नहाने के दौरान युवक अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन के समन्वय से एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।
मोटर बोट और डीप डाइविंग किट से तलाश
एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोटर बोट, डीप डाइविंग किट, लाइफ बॉय, लाइफ जैकेट और सर्च हुक की मदद से नहर में तलाशी अभियान शुरू किया। प्रशिक्षित गोताखोरों ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक के शव को पानी से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान मोहम्मद साहिल खान के रूप में हुई
नहर से बरामद युवक की पहचान मोहम्मद साहिल खान (21 वर्ष), पिता अनीश आलम, निवासी जोन-03, सड़क नंबर-12, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।
पंचनामा और वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा शव
शव बरामद करने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसे आगे की वैधानिक कार्रवाई एवं पंचनामा के लिए थाना भिलाई-03 पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रेस्क्यू अभियान जिला सेनानी, दुर्ग के निर्देशन में चलाया गया।Tv24CgDurg@subodhtiwari 9827404862, 9630000793




















































