
सुबोध तिवारी
दुर्ग
छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी भिलाई-दुर्ग में SDRF दुर्ग के जवानों ने आपदा से निपटने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया,, बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को मोटर बोट से सुरक्षित निकालने से लेकर डीप डाइविंग के जरिए नदी में डूबे व्यक्ति को तलाशने और बाहर निकालने की प्रक्रिया दिखाई गई।
रेस्क्यू टीम की मोटर बोट पलटने की स्थिति में बचाव कार्य और डूबे व्यक्ति को CPR देकर तत्काल प्राथमिक उपचार देने का भी अभ्यास कराया गया,, मौके पर आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों के उपयोग की जानकारी भी दी गई,, कमांडेंट की मौजूदगी में करीब 150 से 200 अधिकारियों और जवानों को आपदा प्रबंधन का प्रायोगिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया।
मॉक ड्रिल के जरिए आपदा के वक्त सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और सामुदायिक सहयोग का संदेश भी दिया गया।CgDurg@subodhtiwari9827404862, 9630000793





















































