Thursday, May 14, 2026

“मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महतारी न्याय रथ को दिखाई हरी झंडी …..”

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास परिसर से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और शुभकामनाएं दी। राजगीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के संबंध में शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ शुरूआत में खनिज न्यास निधि प्राप्त करने वाले नौ जिलों दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर में जाएगा। इसके बाद रथ प्रदेश के बाकी बचे जिलों के भ्रमण पर जाएगा। ‘बात हे अभियान के महिला मन के सम्मान के सूत्र वाक्य के साथ यह यात्रा शुरू होगी।

Next Post

Stay Connected test