Thursday, May 14, 2026

कवर्धा : भाजपा कार्यकर्ता शिव प्रसाद वर्मा समेत 05 लोगों ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

कवर्धा : कवर्धा जिले मे लगातार भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का कांग्रेस पार्टी मे प्रवेश जारी है। बीते दिनों फिर एक बार भाजपा को झटका लगा है.भाजपा के विभिन्न पदों पर रहे 20 वर्ष पुराने कार्यकर्ता शिव प्रसाद वर्मा समेत 05 लोगों ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन था लिया है. शिव प्रसाद वर्मा भाजपा जिला कार्यकारिणी आमंत्रित जिलाध्यक्ष, बोड़ला मंडल उपाध्यक्ष,पूर्व जनपद सदस्य, भोरमदेव शक्कर कारखाना डारेक्टर पद पर रह चुके है.और वर्तमान मे शिव प्रसाद वर्मा समाज जिलाध्यक्ष है. शिवप्रसाद वर्मा का आरोप है की भाजपा ने उन्हें एक वर्ष पूर्व झूठा आरोप लगाकर पार्टी से निष्कासित कर दिया था, और क्षेत्र मे लगातार मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा हो रहे विकास कार्य से वे प्रभावित हुए है, और कांग्रेस पार्टी मे शामिल हो गए है।

दरअसल शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शासन के वन परिवाहन आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर एकदिवसीय प्रवास मे अपने विधानसभा के दौरे पर रहे इस दौरान मंत्री ग्राम कुसुमघटा मे कार्यकर्ता से मुलाकात करने पहुंचे थे, इस दौरान भाजपा के आधा दर्जन नेताओं ने मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस मे प्रवेश किया है।

मंत्री मोहम्मद अकबर ने सभी नये कांग्रेस सदस्यों को भरोसा दिलाया की जिस तरह पुराने कांग्रेसियों का पार्टी मे सम्मान मिलता है और मिलजुलकर कार्य किया जाता है. उसी तरह सभी नये सदस्यों को भी सम्मान मिलेगा। साथ ही शिव वर्मा व ग्रामीणों की मांग पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने गाँव मे स्ट्रीट लाइट, स्कूल बॉंड्रीवाल और सामुदायिक भवन के लिए लाखों रुपये के घोषणा भी किए।

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test