Thursday, May 14, 2026

chhattisgarh : आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में श्रम विभाग को जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मिला पुरस्कार, श्रम विभाग के सचिव अमृत खलखो ने ग्रहण किया पुरस्कार

रायपुर। (chhattisgarh) नई दिल्ली में आयोजित आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में श्रम विभाग को श्रमिकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित करने के लिए राजभवन के सचिव और श्रम विभाग के सचिव अमृत कुमार खलखो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। श्रम विभाग के सचिव अमृत खलखो ने आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में छत्तीसगढ़ में किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही भविष्य में छत्तीसगढ़ की योजनाओं को लेकर भी अपने अनुभव साझा किए।

श्रम विभाग के सचिव अमृत खलखो ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे है, जिसमें संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिक आवश्यक न्यूनतम दस्तावेजों के साथ पोर्टल में स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं। इनके लिए एकीकृत श्रम पंजीकरण प्रणाली लागू की गई है। पी.डी.एस. डाटाबेस का उपयोग करके श्रमिक पंजीकरण का कार्य किया गया। श्रम विभाग की अधिकांश सेवाएं लोक सेवा अधिनियम के अंतर्गत आती हैं और एक निर्धारित समय के भीतर प्रदान की जाती हैं। विभाग द्वारा प्रवासी श्रमिक पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। पहले इसे ऑफलाइन किया जा रहा था लेकिन अब इसे ऑनलाईन भी किया गया है। 148 ब्लॉकों में श्रम संसाधन केंद्र खोले गए हैं। इलेट्स समूह द्वारा आयोजन कमेटी की ओर से मयंक ठाकुर ने श्रम विभाग के सचिव अमृत खलखो से मुलाकात कर यह प्रशस्ति पत्र भेंट किया।

आत्म निर्भर भारत सम्मेलन में भारत सरकार के सचिव यू.पी. सिंह, केंद्र सरकार एडिशनल सेक्रेटरी संजय जाजू, ज्वाइंट सेक्रेटरी बी. पुरूषार्थ, सी.ई.ओ. डॉ. अभिषेक सिंह, एन.आई.सी. की डायरेक्टर जनरल नीता वर्मा, इलेट्स समूह के सी.ई.ओ. डॉ रवि गुप्ता समेत देशभर के कई राज्यों से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test