
सुबोध तिवारी
दुर्ग
देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति रहे महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों ने शिक्षकों से मुलाकात कर उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट किए।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी केलाबाड़ी स्थित सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र कुमार दुबे के निवास पहुंचे और उनका सम्मान किया। राजेंद्र कुमार दुबे को सेवाकाल के दौरान वर्ष 2014 में महानिदेशक, राष्ट्रीय कैडेट कोर सम्मान, वर्ष 2015 में तत्कालीन राज्यपाल बलराम दास टंडन के कर-कमलों से बेस्ट टीचर अवॉर्ड, वर्ष 2016 में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार एवं शिक्षा मंत्री अवॉर्ड सहित अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
शशिकांत तिवारी ने राजेंद्र कुमार दुबे की सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने शिक्षक दिवस के महत्व तथा शिक्षा और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर भी विचार व्यक्त किए।
इसी क्रम में आर्यनगर पहुंचकर शासकीय प्रोन्नत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, थनोद में सेवाएं दे रहीं शिक्षिका श्रीमती कविता शर्मा का भी सम्मान किया गया। उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, महिला मंच प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नविता शर्मा, शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी सहित बृजमोहन तिवारी, मुकेश तिवारी, नंदकिशोर शर्मा, रमेश शर्मा, संजय पांडेय, काजल मिश्रा, किरण शर्मा एवं कांता जोशी सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Tv24@subodhtiwari 9827404862, 9630000793




















































