Wednesday, May 13, 2026

“छत्‍तीसगढ़ में अगले दो दिनों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज…”

वर्षा के मामले में अब छत्‍तीसगढ़ की स्थिति काफी अच्छी कही जा सकती है। विशेषकर बीते 20 दिनों में अच्छी बारिश हुई है। एक जून से लेकर 20 अगस्त यानि 81 दिनों में प्रदेश में अब तक 945.3 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार इतने दिनों में अब तक 818.7 मिमी सामान्य वर्षा होनी चाहिए थी। प्रदेश में बीते 16 दिनों में जबरदस्त वर्षा हुई है। बीते चार अगस्त से 20 अगस्त तक ही 338.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। गौरतलब है कि चार अगस्त तक प्रदेश में 606.8 मिमी वर्षा हुई थी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक 16 जिलों में ज्यादा वर्षा, एक जिले में अति भारी वर्षा भी हुई है।

आने वाले दो दिनों में यह रहेगा मौसम

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दो दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज चमक के साथ ही वर्षा के आसार है। कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की भी संभावना है। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट बनी रहेगी।

Next Post

Stay Connected test