Thursday, May 14, 2026

“दो सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर ….”

बिलासपुर;

दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर के अधिकारी कर्मचारी आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले जिले के कुल 96 संघ से लगभग 15 हजार कर्मचारी हड़ताल पर है कर्मचारियो की हड़ताल को ध्यान में रख कर सरकार ने 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने बात कही है बावजूद आज कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है।

आज सभी अधिकारी कर्मचारी बिलासपुर के नेहरू चौक में एकत्रित होकर हड़ताल पर है जहां 15 हजार में से महज 2 हजार कर्मचारी ही उपस्थित रहे इस दौरान जिले अधिकांश कार्यालय खुले और कर्मचारी काम करते दिखे सूत्रों की माने तो हड़ताल में मिली जुली समर्थन दिखा कई संगठनों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का विरोध कर समर्थन करने से इनकार किया।

Next Post

Stay Connected test