
दुर्ग,, सुबोध तिवारी ~ भिलाई के सेक्टर-06 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उल्लास पूर्वक पुलिस होली मनाई। इस विशेष आयोजन में संभाग कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और साफ संदेश दिया कि टीम वर्क ही पुलिस की असली ताकत है।
यह आयोजन केवल रंगों का नहीं बल्कि आपसी सौहार्द, समन्वय और सकारात्मक कार्य वातावरण को मजबूत करने का प्रयास रहा। दुर्ग पुलिस की होली ने यह जता दिया है कि “त्योहार हमें जोड़ते हैं और मजबूत टीम ही बेहतर कानून व्यवस्था की गारंटी है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि हर साल होली शांति, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। रंगों का त्योहार सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ मनाना चाहिए।CgDurg@subodhtiwari9827404862
























































