
सुबोध तिवारी
भिलाई नगर,, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का आज चरोदा की पावन धरा पर आगमन हुआ। उनके आगमन पर चरोदा के युवा भाजपा नेता तरुण परगनिहा एवं उनके सहयोगियों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
भाजपा की रीढ़ है युवाओं की भूमिका,,
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया तथा युवाओं की भूमिका को भाजपा की रीढ़ बताया। स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।CgDurg@subodhtiwari9827404862


























































