Thursday, May 14, 2026

रामलला दर्शन को निकली छुक छुक गाड़ी

दुर्ग @सुबोध तिवारी

दुर्ग एवं बस्तर संभाग के रामभक्तों को छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना “श्री रामलला (अयोध्या धाम) दर्शन योजना” के अंतर्गत दुर्ग रेल्वे स्टेशन से विशेष ट्रेन तीर्थयात्रियों को लेकर मंगलवार दोपहर रवाना हुई। ट्रेन को जिला भाजपा के समस्त पदाधिकारियों और दुर्ग संभाग के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई।यात्रा करने वाले राम भक्त ढोल मंजीरे लेकर जय श्री राम के घोष के साथ श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना हुए। पूरा दुर्ग रेलवे स्टेशन राममय बन गया। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के द्वारा निःशुल्क यात्रा कराई जा रही है। तीर्थ यात्रा में दुर्ग जिले के 185 श्रद्धालु जिसमें 139 ग्रामीण एवं 46 श्रद्धालु शहरी क्षेत्र से शामिल किए गए हैं।

भाजपा ने निभाया वादा,,

इस अवसर पर मंदिर दर्शन को रवाना होने वाले राम भक्तों को बधाई देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयास से प्रदेश में महती योजना “श्री रामलला दर्शन योजना” स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 500 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह अविस्मरणीय पल है। कई पीढ़ियां गुजर गई मंदिर निर्माण और राम लला की स्थापना के इंतजार में लेकिन दर्शन का सौभाग्य तो प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के इच्छा शक्ति के कारण मिला। छत्तीसगढ़ श्री राम के ननिहाल से दर्शनार्थी अपने भांचा के दर्शन को लालायित हैं। सबके मन में उनके प्रत्यक्ष दर्शन को लेकर उत्सुकता है। भाजपा ने चुनाव के पूर्व ही स्पष्ट कर दिया था कि भारतीय जनता पार्टी अपने भांचा श्री राम के दर्शन करवाएगी और अपने उसी वचन को भाजपा ने पूरा कर दिखाया है।

विपक्षी पार्टी आरोप लगाने में मस्त भाजपा काम करने में व्यस्त,,

जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टिया हमेशा हमसे कहती थी मंदिर कब बनवाओगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ प्रभु श्री राम की मूर्ति की स्थापना हो चुकी है। प्रभु श्री राम की मनोहर प्रतिमा देखकर मन प्रफुल्लित एवं आनंदित हो जाता है।

चारों दिशाओं में बसे श्री राम,,

जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि भारत की पहचान प्रभु श्रीराम और कृष्ण से है। पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक प्रभु श्री राम भारत की सांस्कृतिक एकता में रचे बसे हुए हैं। प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वालों को आज मुंहतोड़ जवाब मिल रहा है, जब देश की जनता प्रभु श्री रामलला के नवनिर्मित मंदिर के दर्शन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिखा रही है। रामलला के अस्तित्व को नकारने ऐसे राजनीतिक दल आज खुद के अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

इनकी रही मौजूदगी,,

इस दौरान दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये एवं दिलीप साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति माया बेलचंदन,आयुक्त सत्यनारायण राठौर, दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग सहित, जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर अरविन्द एक्का, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, एसडीएम मुकेश रावटे, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अमित परिहार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test